Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jun 2023 · 1 min read

अंत समय

जीवन की चंद सांस की घड़ियों में आखिरी घड़ी में कुछ ऐसा काम करो कि रिश्ते नाते छोड़ कर मोह माया को त्याग कर करके ईश्वर का नाम लेकर के मरो।

यूं हाड मास के पुतले के लिए धोखा खा के यूं ना मरो मरना है अगर तुम्हें प्रिय तो ईश्वर से प्रेम करके उनका नाम लेकर के मरो।

मरना है तो अंत समय में ईश्वर की गोद में मरो ,
हमारा अंत समय किसी भी रूप में मौत बनकर आ सकता है अंत समय परीक्षा की घड़ी होती है बस उस समय डगमगाना नहीं बस ईश्वर का गुणगान करते रहना है।

अंत समय जिसने लिया ईश्वर का नाम हुआ भवसागर से पार जिसने नहीं लिया नाम वह गया 84लाख योनियों के उस पार।

यह उन लोगों के लिए है जो ईश्वर का गुणगान नहीं करते ईश्वर को नहीं मानते अंत समय बड़ा बलवान है चाहे कोई पापी ही क्यों ना अंत समय में ना मिले भगवान का वह भवसागर से भी पार है।

✍️वंदना ठाकुर ✍️

Loading...