Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

बंजर करके छोडे़गा

और कितना बवंडर करके छोड़ेगा
वक़्त क्या सब खंण्डहर करके छोड़ेगा

हाकिम खुश है अपने फैसलों पर
लगता है सब बंजर करके छोड़ेगा

ये क्या कम है कि तूने दिल बांट दिये
देश का और क्या मंजर करके छोड़ेगा

तेरी जद मे दरख्तों के साये जल गये
अब इंसानों को भी क्या पंजर करके छोड़ेगा

उसकी जिद से तो यूँ लगता है’आलम’
वो लाशों पे खुद को सिकंदर करके छोड़ेगा
मारुफ आलम
पंजर-हड्डी का ढांचा

Loading...