Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

तुमको ताब क्यों नही है क्यों बेताब हो तुम

तुमको ताब क्यों नही है क्यों बेताब हो तुम
जलने वालो बताओ क्या आफताब हो तुम

ये जर्जर गुम्बद तुम्हारी झुकती क्यों नही है
जिसमे कैद हैं दिवाने क्या वही बाब हो तुम

जन्नत के दरवाजों के रंग भी फीके लगते हैं
देवता की आंखों का क्या कोई खाब हो तुम

घूम-घामकर दोनों को जुदा-जुदा हो जाना है
मैं दरिया का एक मुसाफिर और नाव हो तुम

मैं जानता हूँ ‘आलम’ मे क्या वजूद तुम्हारा है
जो गैरों की लौ से रौशन है वो महताब हो तुम
मारूफ आलम

Loading...