Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

याद नही रखता

किसी को दिल के ज्यादा पास नही रखता
मैं समंदर हूँ कभी अधूरी प्यास नहीं रखता

सफर में साथ आओ तो हमेशा याद रखना
मेरे हमराही मैं किसी को खास नहीं रखता

वैसे काफिले के हर शख्स से उम्मीदें हैं मेरी
मगर मरदूदों से मदद की आस नहीं रखता

यही तो एक फायदा है दिल में बसने वालों का
जो दिल में रहते हैं दिल उन्हें उदास नहीं रखता

कितना सीधा सच्चा है दिल खामोश रहता है
घुटता रहता है पागल कोई बात नहीं रखता

तेरी मर्जी है दोस्त गर तू भूल चुका है मुझको
भूलने वाले मैं भी किसी को याद नहीं रखता

मारूफ आलम

Loading...