Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

♥️पिता♥️

बोलते हैं ना जैसे सारी सृष्टि भगवान चलाता है ना, वैसे ही पूरा परिवार एक पिता चलाता है।

अपने बच्चों के सिर पर जब तक पिता का हाथ रहता है ,ना कितना भी बुरे से बुरा वक्त या बुरे से बुरे ताकत सामने आ जाए, हमें डर नहीं लगता क्योंकि हमारे पिताजी सबसे ताकतवर लगते हैं हमे।

दिन-रात पापा मेहनत करके अपने लिए कुछ नहीं लेते क्योंकि पापा अपने बच्चों के लिए किसी चीज की कमी नहीं रखते।

एक पिता जब अपनी 20 21 साल की बेटी को विदा करता है ना ,तो एक पिता का दिल ही जानता है कि कैसे दिल का दिल पर पत्थर रखकर विदा करता है,।

विदाई के समय तो रोते नहीं पर अकेले में जैसे कलेजा निकाल के ले गया है कोई।
एक पिता बहुत कुछ सहन करता है पर जताते कभी नहीं।
हम बच्चों का फर्ज बनता है कि पिता की हर बात माने और पिता से हर बात कहें ,और कुछ दर्द उनके भी बांटे आपस में ,एक पिता वह भगवान हैं हम सुबह कुछ मांगते हैं और कुछ पल में वह चीज सामने होती है ।♥️
✍️वंदना ठाकुर ✍️

Loading...