Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

कारण

कारण

कभी कभी न जाने क्यूँ
अचानक उदास हो जाती हूँ मैं ।
सोचती हूँ क्या कारण है ?
पर, ये कारण खुद अदृश्य हो
मेरे ही इर्द गिर्द मँडराता रहता है ।

दिल चाहता है कभी
स्वयं अदृश्य हो इसे पकड़
पूछूं क्यों परेशान करता है
इस नन्ही जान को ?

पर एक दिन जो मुलाक़ात हुई
तो महसूस हुआ कि
बेचारा कारण तो निर्दोष है
क्यों कि ये कारण खुद अकारण है।

Loading...