Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 2 min read

1. हिन्दुस्तान को पहचानो

जानो जनता जानो,
हिंदुस्तान को पहचानो ।
कभी कहलायी सोने की चिड़ियाँ,
कभी लग गई इन्हें जंजीरीयाँ ।।

एक समय वो ऐसा आया,
जिसने इसपर कोहराम मचाया ।
हँसती खेलती जनता लुटती,
देखकर कोई बोल न पाया ।।

हमसब तो कमाते थे,
वो लुटकर ले जाते थे ।
देश की रक्षा के चलते,
जंग भी लड़ जाते थे ।
सेना प्राण गँवाती थी,
फिर भी भाग न पाते थे ।।

कितनी मंदिरें टूट गयी,
कितने मस्जिद निर्माण हुए ।
बहुत प्रजा की जानें गयी,
बहुत प्रजा गुलाम हुए ।
कुछ राजा की जानें गई,
कुछ राजा गुलाम हुए ।।

कुछ ने तो इस्लाम कबूला,
कुछ हिन्दू धर्म पर अटल रहे ।
देशप्रेमी की जानें गई,
देशद्रोही तो सटल रहे ।।

कितनी मल्लिकाएँ रानी बनी,
कितनी बन गई दासियाँ ।
औरों की हुकुमत छायी,
छिन गया वो आसियाँ ।।
कितनी नारीयाँ यात्नाएँ सही,
कितनों ने लगा ली फासियाँ ।।

जानो जनता जानो,
हिंदुस्तान को पहचानो ।
कभी कहलायी सोने की चिड़ियाँ,
कभी लग गई इनको बेरियाँ ।
एक समय तो ऐसा आया,
जो दोनों पर प्रहार किया ।।

अंग्रेजों से डर के चलते,
सबने इसे स्वीकार किया ।
जहाँ तलवारें गोली चलती थी,
वहाँ बुद्धि से वार किया ।।

लेकर तो कुछ गया नहीं,
बल्कि देकर ही गया ।
सत्ता की लालच है ऐसी,
जिसने कितने घर तबाह किया ।
हजारों साल मुस्लिम किये,
तो दो सौ साल अंग्रेज किया ।।

देश आजादी के लिये,
न जाने कितने बलिदन हुए ।
कितनी माताओं की गोद सुनी हुई,
कितने लोग कुर्बान हुए ।।
आजाद, बोस, भगत, के बाद,
बहुतेरे नौजवान हुए ।।

जो राह चलते कहते हैं,
अब तो हम आजाद हुए ।
जानो जनता जानो,
हिंदुस्तान को पहचानो ।।

एक समय अब ऐसा आया,
जब भारत आजाद हुआ ।
हिंदुस्तान के टुकड़े हुए,
और भारत बर्बाद हुआ ।।

हिन्दुस्तान भी अलग हुआ,
और पाकिस्तान भी अलग हुआ ।
अंग्रेजों को भगा दिया,
मुस्लिमों को बसा दिया ।
कुछ हिन्दुस्तान में,
तो कुछ पाकिस्तान में ।।

अंग्रेजों को भुल गया,
मुस्लिमों को कुबुल किया ।
जानो जनता जानो,
हिन्दुस्तान को पहचानो ।।

कवि – मनमोहन कृष्ण
तारीख – 26/01/2018
समय – 02 : 48 (दोपहर)

Loading...