Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2023 · 1 min read

अरदास मेरी वो

मैं उसके दिलों की रानी हूँ
मन के पन्नों की कहानी हूँ
कृष्ण की जैसे राधा है
मैं उसकी प्रेम दीवानी हूँ

जान मेरी वो जानम उसकी हूँ
धड़कनो में बसी सनम उसकी हूँ
एहसास दिलों के जोड़े है हमने
धर्म मेरा वो मैं कर्म उसकी हूँ

अरदास मेरी वो प्रार्थना उसकी हूँ
दिल में बसी मैं रचना उसकी हूँ
हर शब्द मेरे उसके एहसास से जुड़े हैं
प्रीत मेरा वो दिल की अर्चना उसकी हूँ

रूह मेरी वो रूह में बसी जान उसकी हूँ
नेह मेरा वो दिल में बसी प्राण उसकी हूँ
सदाकत है उसके चेहरे में प्यारा सा नूर है
तिश्नगी है वो मेरे प्रेम की अभिलाषा उसकी हूँ

ममता रानी

Loading...