Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

अर्ज है

प्यार कर लो मेरा अर्ज है, बस मुझे तो तेरा गर्ज है
जी ना पाएंगे हम बिन तेरे सनम
वादे कसमें तेरा हर निभाएगें हम
गर बता दो कोई हर्ज है । बस मुझे ……

हो इजहार कैसा मेरे यार पर
सोचू हरपल यही मैं तुझे याद कर
हर इल्जाम तेरा मेरे सर पे हो
तेरे नजरों से ना दूर जायेगे हम
बस एकबार मौका मुझे दो सनम
तुमसे कहना मेरा फर्ज हैं। बस मुझे तो……….

मेरी धड़कन पे हो आशियाना मेरा
तेरी उलझन मे हो ये दीवाना तेरा
तेरी अश्कों को नीचे छलकने ना दु
तेरी हर गम को तुमसे मिटाऊ सदा
यू मुझे अपनी बाहों मे भर लो सनम
प्यार कर लो मुझे प्यार कर लो सनम
दे दो जो भी तेरा दर्द है | बस मुझे …………….

✍️ बसंत भगवान राय

Loading...