Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

दुनिया वालों

दुनियां वालों

वाह दुनिया वालों लूटना ही सीखा है क्या,

पूछ लिया करो दो रोटी के लिए गरीबों को भी, बड़े नसीब से मिलता है यह मानव शरीर कुछ अच्छा भी कर लिया करो दुनिया वालों।

चार पैसे मिल रहे हैं अगर जीने को तो, दो पैसों से दूसरों को भी जिंदगी दे दिया करो दुनिया वालों।

खुशियां अगर झोली में बहुत सी है आपकी, तो कुछ खुशियां दुखी हारे को भी दे दिया करो दुनिया वालो।

बोलते हैं शिक्षा विद्या बांटने से बढ़ती है ,कभी गरीब के बच्चों को भी फ्री में शिक्षा ग्रहण करवा दिया करो दुनिया वालों।

जलते हैं अगर कामयाबी से किसी की ,तो कभी कामयाब होकर भी दिखा दिया करो दुनिया वालों।

‌ ✍️ वंदना ठाकुर ✍️

Loading...