Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

अनमोल जिंदगी

जिंदगी बड़ी अनमोल है,
इसे अपने ही हाथों खत्म ना किया करो।

हर दिन दुखों से लड़ा करो, लड़के दुखों से खुशियां चुराया करो ,क्योंकि यह जिंदगी बड़ी अनमोल हैं।

झगड़ा यूं ही हर किसी से किया ना करो, हर किसी के झगड़े यू सुलझाया करो, क्योंकि जिंदगी बड़ी अनमोल है।

हर किसी से यू जल जल के अपना खून ना जलाया न करो, जोर जोर से हंस हंस के खून अपना बढ़ाया करो , क्योंकि यह जिंदगी बड़ी अनमोल है।

दूरियां यूं ही अपनों से बनाया ना करो, पास अपनों के रहा करो, यह जिंदगी है हमारी पिंजरे की तरह पिंजरे में बंद पक्षी की तरह ना जाने कब पंछी पिंजरे से उड़ जाएगा, हर दिन ईश्वर का दीदार किया करो, क्योंकि यह जिंदगी बड़ी अनमोल है, सब के साथ प्यार से रहा करो।

✍️ वंदना ठाकुर ✍️

Loading...