Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

ख्वाबों की दुनिया

रात को बहुत थकान हो
रही है कि
रात भर
नींद में
ढेरों ख्वाब देखे हैं
उसने
आज सुबह वह उठना नहीं
चाह रही
किसी भी ख्वाब को
आंख खुलते ही
तोड़ना नहीं चाह रही
ख्वाबों की दुनिया
कितनी हसीन होती है
हकीकत में चाहे
एक भी ख्वाब न हो
पूरा पर
सारी रात ख्वाब देखने में
आखिर बुराई
क्या है।

मीनल
सुपुत्री श्री प्रमोद कुमार
इंडियन डाईकास्टिंग इंडस्ट्रीज
सासनी गेट, आगरा रोड
अलीगढ़ (उ.प्र.) – 202001

Loading...