Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

यह रिश्ता

यह रिश्ता
दिल में चुभते
एक नासूर सा है
पर इसे निभाना है
सांसों की लय पर चलते
एक जीते जागते
जीवंत
जीवन की ही तरह
जीवन जैसे चलता है
सांसों से
वैसे ही यह रिश्ता
चलता है
ठंडी आहों से
रिश्ते में दर्द है पर
इसे तोड़ना नासमझी
दिल को
इस मुकाम पर
यह समझाना है खुद को कि
खामोश रहकर
सबकुछ नजरअंदाज करके
निभाना है
बहुत कम बची जिंदगी का
यह दिल से न जुदा होने वाला
हिस्सा।

मीनल
सुपुत्री श्री प्रमोद कुमार
इंडियन डाईकास्टिंग इंडस्ट्रीज
सासनी गेट, आगरा रोड
अलीगढ़ (उ.प्र.) – 202001

Loading...