Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

11- भारत का तिरंगा झंडा

भारत का तिरंगा झण्डा

भारतीय झण्डे की शान निराली है।

सदा ही रहा है ऊँचा देश भाग्यशाली है।।

गेरूवां सफेद हरे रंग की है महिमा |

मध्य में बना जो चक्र उसकी है गरिमा ।।

सफेद रंग शान्ति गेरूवां वीरता का द्योतक ।

रंग हरा हरित और हरियाली का पोषक ।।

बीच बने चक्र को केवल चक्र नहीं सोचना।

कृष्ण के सुदर्शन चक्र की करो इसमें कल्पना ।।

भारत का तिरंगा बहुत ही प्यारा है।

हर पताका गौण मेरा झण्डा सबसे प्यारा है।।

कवियों ने लिखे गीत झण्डे की शान पर।

वीरों ने न्यौछावर किये प्राण इसकी आन पर ।।

हाथ में तिरंगा ले गायें वीर जब तराने ।

वीर गाथा लिखी जाती शत्रु को हराने ।।

क्रीड़ा हो या युद्ध सब झण्डे के नाम से।

जय जयकार विजय की होती स्वाभिमान से ।।

तिरंगा है झण्डा मेरा जिस पर सबको गर्व है।

फहराते पताका मनता स्वतन्त्रता का पर्व है।

“दयानंद”

Loading...