Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

तुम लिखो साथ मैं भी लिखती हूं

चलो आज तुम कुछ लिखो
साथ तुम्हारे मै भी लिखती हूं
तुम सुनहरे धागों से बंधे रिश्ते लिखना
मैं नजरंदाजी से सरकते रिश्तों की रेत लिखती हूं
चेहरे पे खिली मुस्कुराहटें लिखना तुम मैं उनमें छिपा दर्द लिखती हूं
चमकती रातों की रंगीनियत लिखना तुम
मैं उन रातों का स्याह सच लिखती हू
जो देखे ख्वाब उनकी ताबीर लिखना तुम
मैं जाग कर जो काटी राते उनका हिसाब लिखती हूं
उम्र जो गुजर गई उसके फलसफे को उजालों में लिखना तुम
मैं उसके अंधेरे को अंधेरों में ही लिखती हूं
हाथो को लकीरों का भाग्य लिखना तुम
मैं कटे हाथो से तकदीर लिखते योद्धा की तस्वीर लिखती हूं
श्री राम के आदर्श लिखो तुम
मैं आदर्श का उदाहरण सीता परित्याग लिखती हूं
राधा कृष्ण के अमर प्रेम को लिखो तुम
मैं वियोग में खंडित राधे का हृदय लिखती हूं
लिखने को और भी लिखते साथ पर क्या कहे तुम सच और मैं हमेशा झूठ ही लिखती हूं

Loading...