Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

देखो है ना मेरा वाला अलग

तुम कहती हो ना
कि मेरा वाला ऐसा नहीं है
वह सबसे अलग है
शायद तुम सच कहती हो
तुम्हारा वाला सच में अलग है

तुम्हे सहेजने को नया फ्रिज घर में लाता है
टुकड़े करने में उसका कलेजा नही मुंह को आता है
फिर सबको अलग-अलग जगहों की सैर कराता है
देखो है न श्रद्धा का आफताब अलग
वो प्रेमवश श्रद्धा को इक बार में जुदा नहीं कर पाता है

मन नहीं भरता उसका 16 बार चाकू मारने के बाद भी
फिर कुचलता है पत्थर से निष्प्राण हो जाने के बाद भी
निभाता है कसम कि नही छोड़ेगा तुम्हे मर जाने के बाद भी
देखो है ना साक्षी का साहिल अलग नहीं डरता जमाने से
रक्त रंजित कर देता है उसे भीड़ होने के बाद भी
जरा सा संदेह नैना को मृत्यु तक पहुंचाता है
अच्छे से जल सके, सुशील हर टुकड़े पर मक्खन लगाता है
जिस अग्नि को साक्षी मान तुम्हे बांध घर लाता है
उसी अग्नि में जलाने को तुम्हे तंदूर पास ले जाता है
देखो है ना सुशील अलग टुकड़ों मे जला कर दाह संस्कार किया जाता है

Loading...