Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

सिन्दूर की महिमा

हर शादी शुदा बहन को समर्पित

नारी शक्ति हर पल कर रही
उंचाईयों के एलान
पर इस आधुनिकता की भाग दौड़ में
खो ली खुद की ही पहचान
देखा जग में फैशन का जलवा
तो मलिक ने किया आह्वान
शब्द तरंगों से जगाऊँ बहनों को
लौटा सकूँ उनकी असली पहचान
सिन्दूर की कीमत थी अनमोल कभी
आज रूप पर दाग लगता है
पर सुहागन लगती ही तभी मेरी बहना
जब सिन्दूर मांग में सजता है
फ़ैशन के चक्कर में मेरी बहना
सिन्दूर से हो दूर गयी
कभी कभी मानकर वक्त का कहना
लिपस्टिक मांग में लगाने को क्यों मजबूर हुई
इसकी महिमा का शास्त्र भी करे बखान
क्यों हो गयी बहना तू इससे आजकल अनजान
आज तेरे रूप पर सिन्दूर बन गया दाग कहीं
कभी होता था तेरे पति की दीर्घायु का राज यही
यदि तू देवी है नारी तो ये भी समझ ले
पति को भी मान कम से कम इंसान सही
भक्त ही है बेशक पति तेरा
पर बिना भक्त तो भगवन की भी पहचान नही
अभी भी वक्त है मान ले कहना
बचा ले अपनी मांग का असली गहना
आदमी औरत के वर्षों के भेद मिटाऊं
मलिक की है बस मांग यही
सिन्दूर की महिमा घर घर बतलाऊं
मिल जाये हर औरत को पहचान सही
सिन्दूर की महिमा घर घर बतलाऊं
मिल जाये हर औरत को पहचान सही

Loading...