Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

मोक्ष और प्रेम

मैंने हमेशा मोक्ष की कामना की
इससे अनभिज्ञ होते हुए भी
कि मोक्ष क्या होता है?
लोगों से सुना था
और किताबों में पढ़ा था
मोक्ष का अर्थ होता है-
जीवन-मरण के आवागमन से मुक्ति;
मैं मोक्ष प्राप्ति के लिए बैठ गया
वटवृक्ष के नीचे
बुद्ध सा ध्यान लगाकर
फ़िर मुझको अचानक याद आया
तुम्हारा प्रेम
जिसमें मैंने तुम्हारे साथ
सात जन्मों तक
साथ रहने का प्रण लिया था
अब, मैं द्वंद्व की स्थिति में हूँ
मोक्ष प्राप्त करूँ
या तुम्हारा प्रेम,
मैं बुद्ध की तरह (यशोधरा को)
तुम्हें अकेला छोड़कर
मोक्ष प्राप्त नही कर सकता।

Loading...