Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

पाक के नापाक इरादे.

पल में प्रलय मचा देंगे
दुश्मन को धूल चटा देंगे
हम भारत के वीर हैं ऐसे
हमारे तरकश में तीर हैं ऐसे.

ऐ पाक तेरा नापाक इरादा है
तो सुन मेरा भी दावा है

क्या होता है दर्द लहू का
तुझको आज बता देंगे
दुनिया के मानचित्र से
तुझको आज हटा देंगे.

ऐ पाक तेरा नापाक इरादा है
तो सुन मेरा भी ये दावा है

छोड़ दे तूं कश्मीर का राग
कश्मीर है भारत का भू-भाग
बुझ जायेगा तेरे घर का चराग़
तोपें जब उग्लेंगी आग.

ऐ पाक तेरा नापाक इरादा है
तो सुन मेरा भी ये दावा है.

दिया न तुमने भूखे लाचारों पर ध्यान
बस ले लिया कहीं से परमाणु का ज्ञान
पल-पल में मत भृकुटि तान
वर्ना बन जायेगा श्मशान.

ऐ पाक तेरा नापाक इरादा है
तो सुन मेरा भी ये दावा है.

जन-जन को तूं दे ये संदेश
भारत है”विशाल”वीरों का देश
वर्ना हसरतें तेरी रहेंगी न शेष
रह जायेगा भग्नावशेष.

ऐ पाक तेरा नापाक इरादा है
तो सुन मेरा भी ये दावा है.

Loading...