Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

नूतन वर्ष

***जो बीत गया , उसे जाने दो,
अभिनव संकल्प उपजने दो।
नित नए लक्ष्य हों, नए हौसले,
नवल सृजन और नए फैसले ।।
खुशहाली का मधुमय चिंतन
*** नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन !!

भावी जीवन की अभिलाषाएं,
उत्कंठित हैं, छा जाने को ।
जीवन निर्झर की कल-कल से ,
एक गीत मधुर रच जाने दो।.
भावों का हो रोली –चंदन,
*** नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन !!

Loading...