Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

2- प्रधानमंत्री मोदी जी

प्रधानमंत्री मोदी जी

मोदी हैं विलक्षण नेता, जिनका उच्च दृष्टिकोण है।

तुलना करना व्यर्थ, नेता जिनकी सोच बहुत गौण है ।।

राजनीति का ज्ञाता और मित्रों का मित्र है।

निर्लिप्त सेवा करना, जिसकी भावना पवित्र है।

भारत के उत्थान में, जिसकी अहम भूमिका।

लिखते नहीं थकती गीत, मेरी यह तूलिका ।।

आतंकियों के गढ़ में हमला मोदी ने कराया।

जम्मू-कश्मीर में ‘धारा-370′ को हटाया।।

विरोधी किए नज़रबंद, शासन में फैलाया अमन।

पत्थर बाज़ी दूर कर, राज्य को बनाया चमन।।

अमेरिका जापान रूस, मित्र बने भारत के।

फ्रांस और ईरान बने, क्षेत्र अब तिज़ारत के।।

ऑस्ट्रेलिया व इज़राईल भी मित्र बने अच्छे।

मोदी की कूटनीति के, परिणाम दिखे अच्छे।।

विश्व संस्थाओं में बढ़ा है, भारत का मान।

मुस्लिम राष्ट्रों ने भी भेद भुलाकर, किया खूब सम्मान।।

विश्व पटल पर अधिक देश, खड़े हैं भारत के साथ।

चीन और पाक रोयें और मलते रहें सदा हाथ ।।

“दयानंद “

Loading...