Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jun 2023 · 1 min read

बच्चे का संदेश

बच्चे का संदेश

हमें मारना हाथों से ,
और डांटना बातों से।
हमें नहीं कुछ होने वाला,
बस रोएंगे आंखों से।

मन में हम संताप करेंगे,
गलती में सुधार करेंगे।
होंगे अच्छे बच्चे हम,
फिर न ऐसा काम करेंगे।

जब जाएंगे निकट आपके,
न करना तिरस्कार हमारा।
आपकी इच्छा है पथ हमारा,
ले लेना आप प्यार हमारा।

हम विभत्स के तत्व मिटाकर,
प्रेम – प्रसून मन में सुरभित कर।
नित – नवीन सत्कर्मों से फिर,
भारत को स्वर्ग बनाएंगे।

Loading...