Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2023 · 1 min read

6- "अयोध्या का राम मंदिर"

“अयोध्या का राम मंदिर”

अयोध्या में जन्मे राम, राजा दशरथ के घराने।
घर-घर में गाए गए, खुशियों के तराने।

त्रेता द्वापर बीत गए, करते हैं राम की सराहना।
मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा, करता है जमाना।

स्मृति में राम की, एक मंदिर था बनवाया।
हुआ मुस्लिमों का राज, उन्होंने मंदिर को तुड़वाया।

मकरा बना था वहां, नाम दिया मस्जिद बाबरी।
मुगलों की थी सत्ता वहां, चलती रही दादागिरी।

कोर्ट में विवाद चला, कितने ही अरसे।
फैसला ना हो सका, झगड़े के डर से।

भक्तों में 92 में हाथ ले हथोड़ा।
गिरफ्तारी की परवाह बिना मकबरे को तोड़ा।

न्यायालय पर जोर डाला, फैसला सुनाने का।
बीजेपी के हाथ लगा, अवसर बनाने का।

कोर्ट में सुनवाई चली, सब ने रखा अपना पक्ष।
तारीख आगे देनी ना थी, फैसला सुनाना लक्ष्य।

तथ्यों के आधार पर, निर्णय सुनाया गया।
रामलला की जीत पर, उत्सव मनाया गया।

आधारशिला रखी गई, मंदिर निर्माण की।
कार्य निरंतर जारी हेतु, तराशने पाषाण की।

“दयानंद”

Loading...