Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jun 2023 · 1 min read

विश्व शांति की करें प्रार्थना, ईश्वर का मंगल नाम जपें

सकल अमंगल हरे विश्व का, सुख शांति धरा पर आए।
ईश्वर का पावन नाम सुमर , जिसके जो मन भाए ।।
प्रेम का ऐंसा गान करें ,धरा प्रेम से भर जाए।
विश्व शांति की करें प्रार्थना, सुख शांति धरा पर छाए।।
ईश्वर के पावन नामों का, प्रेम से मिलकर गान करें।।
पारब़म्ह परमेश्वर ईश्वर, राम नाम गुणगान करें।
जगत पिता के नामों का, मिलकर अमृत पान करें।।
ढाई आखर की महिमा ,अर्पण दुनिया के नाम करें।
सुखी रहे मानवता सारी,नर्तन ईश्वर के नाम करें।।
ईश्वर के हैं नाम हजारों, पावन नामों से प़ीत करें।
श्रद्धा विश्वास और प्रेम से, नाम का मंगल गीत करें।।

उस परमपिता परमेश्वर के नाम,जो ईश्वर अल्लाह गाड गुरु और हजारों नामों से जाना जाता है।हे परमात्मा धरती पर सभी सुख शांति और प्रेम से भरे रहें।।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...