Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Jun 2023 · 1 min read

जीवन का लक्ष्य महान

डरावने जंगल नहीं होते
डरावना लोगों का कृत्य
जंगलों को काटने में जुटे
रहते बहुत से लोग नित्य
स्वार्थ वश वो कर रहे हैं
प्रकृति का सर्वथा नाश
जंगलों के सफाए वो मान
बैठे हैं मानव का विकास
भूल गए कि पेड़ पौधे देते
हैं उन्हें आक्सीजन भरपूर
जिंदगी को खुशहाल रखने
में पेड़ों की भूमिका भरपूर
हे ईश्वर मनुष्यों को दीजिए
सन्मति का ऐसा दिव्य दान
पेड़ पौधों को रोपने को मानें
अपने जीवन का लक्ष्य महान

Loading...