Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Jun 2023 · 1 min read

रे मन! यह संसार बेगाना

रे मन! यह संसार बेगाना

बेमतलब का आना-जाना।

यह जीवन है सूरज जैसा

संध्या होते है ढल जाना।

माया-मोह है यह जग सारा

क्षण भर का यह ताना-बाना।

जो है सब यही छोड़ गया वो

अंत समय जब हुआ रवाना।

रे मन! यह संसार बेगाना।

Loading...