Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2023 · 1 min read

इंद्रधनुष सी जिंदगी

इंद्रधनुष सी होती है जिंदगी,
अकस्मात इंद्रधनुष दिखने से प्राप्त खुशी के समान,
जिंदगी मिलने पर भी खुशी होती है।
…….…….
इंद्रधनुष के बहुरंगी छटा की तरह,
जिंदगी भी बहुरंगी होती,
कोई रंग खुशियां बिखेरता है तो,
कोई गमों को समेटता है।
……………
इंद्रधनुष का आकार भी कई मायने रखता है,
अक्सर इंद्रधनुष उस समय दिखाई देता है, जब,
आकाश में बादलों का उत्सव लगा हो,
बारिसों की रुनझुन हो, और धरा पर,
हरियाली ही हरियाली हो।
……………….
उसी प्रकार जिंदगी के भी कई मायने हैं,
सुख- दु:ख, प्रगति – अवनति और हर्ष- विषाद,
जिंदगी के विभिन्न पहलू हैं और यह पहलु ही,
जिंदगी का फलसफा निर्धारित करते हैं।
जिंदगी का आकार निर्धारित करते हैं।
सुख दुःख की कहानी बतियाते हैं।
और सामाजिक जीव जिंदगकी खट्टी मीठी यादें,
समाज को देकर इस दुनिया से रूखस्त हो जाते हैं।

घोषणा: उक्त रचना मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है। यह रचना पहले फेसबुक पेज या व्हाट्स एप ग्रुप पर प्रकाशित नहीं हुई है।

डॉ प्रवीण ठाकुर
भाषा आधिकारी
निगमित निकाय भारत सरकार
शिमला हिमाचल प्रदेश

Loading...