Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 May 2023 · 1 min read

समय

समय समय की बात है,
कल रंक था वह आज राजा है।
जिसने भी समय को पहचाना है,
उसने अपनी किस्मत को बदलना जाना है l

समय समय की बात है….

समय का चक्र तो सभी पर चलता है,
कभी सुख का अनुभव और दुख की चुभन देता है।
पर जो भी समय की धारा में टिके रहता है,
हो हर पल विजय प्राप्त करता है।

समय समय की बात है….

समय का मूल्य जिसने भी पहचाना है,
उसने समय को सबसे बलवान माना है।
बुरे समय में जिसको भी साथ पाया है,
भगवान ने उसके लिए भी कुछ अच्छा समय बनाया है।

समय समय की बात है….

कभी मधुर सुबह है तो कभी अंधेरी रात है।
कभी रिश्तो में मिठास है तो कभी तकरार है।
जिसने भी समय के महत्त्व को जाना है,
उसको ही समय ने सबसे ताकतवान बनाया है।

Loading...