Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2023 · 1 min read

गणपति अभिनंदन

हे शिव सुत पार्वती नंदन गजानना।
हे दुख भंजन विघ्न विनाशक गजवदना।
हे हेरम्ब विद्यारंभ सिद्धिविनायक गजानना।
हे परब्रह्मं सच्चिदानंद सर्वज्ञ ज्ञान गम्यम गणेशाना।
हे दीनबंधु अनाथनाथा सकल विश्व पालक गजानना।
हे परमेश्वर हे धीरेश्वर संकट मोचन गजानना।
हे सिद्धि बुद्धि प्रदायक सर्वसुख दायक गजानना।
हे सर्वज्ञान प्रकाशक दुरात्मा संहारक वीरेश्वर गजानना।
हे पथ प्रदर्शक आशा किरण स्फुरित संकल्प प्रेरक गजानना।
हे विश्वेश्वर सर्व प्राणी संरक्षक आपदा विमोचक गजानना।
हे आनंद स्वरूप ,शांति स्वरूप ,समृद्धि स्वरूप ,तुझे मेरा वंदन स्वीकार हो।
अपने पावन जन्मदिवस पर मेरा हृदय से अभिनंदन स्वीकार हो।

Loading...