Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Apr 2023 · 1 min read

हे माधव

हे माधव तुमको समर्पित
वैशाख का समूचा मास
जप, पूजा, ध्यान सहित
करें लोग व्रत औ उपवास
यद्यपि जग माने हर जीव
में सदा ही तुम्हारा निवास
फिर भी वैशाख में आपकी
आराधना का महत्व खास
माधव माधव रटते रहते हैं
ज्ञानी,ध्यानी और साधु संत
सबकी कामना यही रहे कि
भव बाधाओं का होवे अंत
श्रुति परंपरा के अनुसार ही
करता नित्य आपका जाप
हे माधव ! सन्मति ऐसी देना
मुझे सदा करूं न कोई पाप
आजीवन तेरे चरणों में बंधी
रहे मन मानस की सब डोर
जीवन सुफल कर पा सकूं
शांति से सराबोर कोई ठौर

Loading...