Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Apr 2023 · 1 min read

तप त्याग समर्पण भाव रखों

तप त्याग समर्पण भाव रखों
कटु वचनों का भी स्वाद चखों
रत्नाकर सा गहरा सहृदय रखों
विचलिन मन को भी बाध्य रखों
निष्ठुर पाषाण चक्षु ना रखना
अंतः कलश को नष्ट ना करना
बीज मंत्र जप कर्म तो करना
अशिष्टिकता से तुम ना डरना
प्रारब्ध मोती तो बन जाएगा
सुखद समय तो फिर आएगा
तन्मय होकर स्थिर रहना
रश्मि प्रभा सा दिनकर बनना
जयमाला सा अविरल बहना
नव प्रसून सा हंस मुख रहना
भक्ति भाव में स्थित रहना
धर्म कर्म से ना वंचित रहना

Loading...