Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Apr 2023 · 1 min read

जीवन का मुस्कान

कभी ख्वाबों में
कभी ख्यालों में
पास आना
हँस हँस कर
गीत का गुनगुनाना
खुशियों का सौगात दिया।
जीवन का मुस्कान दिया।।

मुश्किलों के दौर में
तन्हाईयों के आलम में
पास आकर
चिल चिलाती धुप में
सदैव घनी छाँव दिया।
जीवन का मुस्कान दिया।।

सुप्तमन में उभारकर
मधुमय कामनाओं को
कंपित धड़कनों का
स्पर्श देकर
मौन ह्रदय को राग दिया।
जीवन का मुस्कान दिया।।

जब भी व्यथा में
अश्रु से भींगी पलकें
हौले से आकर
तपते ह्रदय पर
प्रीत का बौछार किया।
जीवन का मुस्कान दिया।।
*****अवधेश कुमार*****

Loading...