Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Apr 2023 · 1 min read

*मजा हार में आता (बाल कविता)*

मजा हार में आता (बाल कविता)
————————————-
पोता बोला दादा जी से
“रंग चाँद का कैसा?”
जरा सोचकर दादा जी
यह बोले “कौए जैसा”

सुनकर पोता खुश हो-होकर
झूमा-नाचा-गाया
बोला “हार गए दादा जी
मैने उन्हें हराया ”

बोले तब दादा जी
“अक्सर मजा हार में आता
जान बूझकर मैं पोते को
उत्तर गलत बताता ”
—————————–
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...