Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Apr 2023 · 1 min read

सोशल मीडिया का दौर

ऐसे आदमियत का गला घोंटकर
आखिर मज़हब को कैसे बचा लोगे?
तहज़ीब को सुर्ख़ करने के फेर में
तुम उसे और दाग़दार बना दोगे!
रात का गुनाह सुबह होते ही
आ जाएगा सबके सामने!
अब इस सोशल मीडिया के दौर में
तुम कब तक सच्चाई को छिपा लोगे?
Shekhar Chandra Mitra

Loading...