Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Apr 2023 · 1 min read

दलित के भगवान

दलित के भगवान,,
ज्योतिबा फुले अरू गाडगे, अंबेडकर रहे महान।
विचारधारा एक रहे, ,करते रहे संग्राम।।
दशा देख लो गन की, नैना बरसे नीर ।
माली हालत देख दशा, तीनों आये तीर।।
तीनों मिल मंथन किये सुमत किये विचार ।
न भाला बरछी टंगिया, शिक्षा लिया हथियार।।
शांति भाव के धनी तीनों, करने लगे विचार।।
समझ गए तीनों लोगन,बड़ शिक्षा का परिणाम।
घूम घूम प्रचार करें ,शिक्षा जगत महान।।
दलित समुदाय को उच्च उठाने बीड़ा ली उठाय।
भाषण बाजी कम किया ,कर्म किए खुद जाय।।
ज्योतिबा फुले अनुभवी रहे, गाडगे छोड़ें घर द्वार ।
घर घर अलख जगाते चले, शिक्षा कका किया प्रचार।। साथ रहे अंबेडकर दिल से, बना दिया संविधान।
ज्योतिबा फुले अरू गाडगे,अंबेडकर रहे महान ।।
चरण लगू, पूजन करूं, दलित कै भगवान।
दीन दुखी को शरण दिये, त्रिमूर्ति रहे महान।।
विजय हृदय गाने लगे ,तीनों के गुणगान।
सहृदय नमन करूं, अनंत अनंत प्रणाम।।

डां विजय कुमार कन्नौजे अमोदी वि खं आरंग जिला रायपुर छत्तीसगढ

Loading...