Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Apr 2023 · 1 min read

नारी को समझो नहीं, पुरुषों से कमजोर (कुंडलिया)

नारी को समझो नहीं, पुरुषों से कमजोर (कुंडलिया)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
नारी को समझो नहीं, पुरुषों से कमजोर
नारी में ताकत भरी , देखो चारों ओर
देखो चारों ओर , क्षेत्र में हर यह छाईं
दिखीं शिखर- आसीन, उच्चतम पदवी पाईं
कहते रवि कविराय , देवियाँ आयुधधारी
इनके बनो समान, नहीं समझो कम नारी
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर ,उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...