Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Apr 2023 · 1 min read

बुंदेलखंड के आधुनिक कवि पुस्तक कलेक्टर महोदय को भेंट की

बुंदेलखंड के आधुनिक कवि (काव्य संकलन) कलेक्टर महोदय को भैंट किया :-

टीकमगढ़ । 07 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन जिला कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी जी के निज निवास पर मप्र लेखक संघ टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ एवं उपभोक्ता फोरम की सदस्य एवं समाज सेविका डॉ. प्रीति सिंह परमार ने नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित ‘आकांक्षा’ पत्रिका (संपादक राजीव नामदेव) भेंट की जिसमें अपने विशिष्ट परिशिष्ट के बारे में जानकारी दी l साथ में काव्य पाठ भी किया l
राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ के संपादन में प्रकाशित “बुंदेलखंड के आधुनिक कवि” काव्य संकलन भी कलेक्टर महोदय को भैंट किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रीति सिंह परमार एवं राजीव नामदेव “राना लिधौरी” ने साहित्य क चर्चा की कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने बुंदेलखंड के कवि ईश्वरी से लेकर निराला जी के बारे में कई कविताओं की पंक्तियां सुनाई एवं स्वाति द्विवेदी ने बुंदेलखंड के साहित्य के बारे में चर्चा की।

Loading...