Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Apr 2023 · 1 min read

सुकून की चाबी

ख़ज़ाने की तलाश में लगा
हर शख्स व्यक्ति बदहवास
ख़ज़ाने दे सकते नहीं सबको
शांति और सुख यूं अनायास
पीड़ाओं से घिरे हुए हैं दुनिया
के बड़े बड़े रईस औ धनकुबेर
सबक यही मिलता हम सबको
कि सुकून की चाबी कोई और
जग में सबसे बड़ा संतोष धन
यह रखता सदा हृदय को शांत
धन संग्रह की कामना ही हरेक
व्यक्ति के दिल को रखें क्रांत
ईश्वर से सदा मांगिए आप सब
संतोष और सब्र का धन जरूर
तभी अपनी जिंदगी का मजा
निराले ढंग से ले सकेंगे भरपूर

Loading...