Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Apr 2023 · 1 min read

स्वागत है नवजात भतीजे

कल तक किसी के
पुत्र थे केवल,
आज बन गए बाप।
हो मंगलमय तुम दोनों को,
पिता पुत्र का साथ।
रहो कृतज्ञ प्रभु का सदैव,
भर दी झोली तेरी।
घर में उत्सव बजे बधाई,
शुभकामना है मेरी।
अब तुम पापा कहलाओगे,
आँगन में हो पीं पू।
तेरा नाम ले लिया शिशु ने,
आ गया छोटा दीपू।
मेरा भी एक नेग बढ़ गया,
मन से मेरी दुआ।
स्वागत है नवजात भतीजे,
खुश है तेरी बुआ।
Pooja sijan, Lucknow

Loading...