Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Apr 2023 · 1 min read

श्रीराम पे बलिहारी

एक जादुई शाम की प्रतीक्षा
पल पल कर जिंदगी बदलती गई दिशा
जाना कहां बस जानें श्रीराम

सुना है सबकी सुनते प्रभु
अध्येता और साधु संत कहते उन्हें विभु
सद्बुद्धि सद्मार्ग की उनसे आरजू

लेखनी चलती रहे सुबह शाम
सरस्वती रचवा दें कुछ जनहित में अभिराम
पढ़कर अभिभूत हो आम अवाम

जुझौती खंड में पाई शरण
व्यास,केशव,तुलसी का ही किया अनुसरण
आराध्य हनुमत ही करते भरण

व्यथाएं जो मथतीं लिखता रहा
संप्रेषण में सफल कितना इससे हो बेपरवाह
अभ्यास पे भरोसा मिलेगा मुकाम

अदना सा एक व्यक्ति संसारी
जीविकोपार्जन की चिंता मन पर सतत भारी
लेखनी चलायमान श्रीराम पे बलिहारी

Loading...