Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Apr 2023 · 1 min read

बस यूं ही

::बस यूं ही::
(बुधवार,11 जनवरी 2023)

कभी कुछ तो बात करो,
कभी यूं ही मुलाकात करो।
कभी पल दो पल ठहर तो जाओ,
कभी बस यूं ही कहकर दिलासा दे जाओ।।
वक्त कहां मिलता होगा,
जमाने में भागदौड़ भी बहुत है।
इतना आसान भी कहां है,
जमाने में हौड़ भी बहुत है।।
वक़्त से कुछ वक़्त मिल जाए,
कुछ खुशनुमा खुराफात ले आओ।
कभी पल दो पल ठहर तो जाओ,
कभी बस यूं ही कहकर दिलासा दे जाओ।।

:सुनील सैनी “सीना”
राम नगर, रोहतक रोड़, जीन्द(हरियाणा)-१२६१०२.

Loading...