Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Apr 2023 · 1 min read

ले बुद्धों से ज्ञान

ले बुद्धों से ज्ञान
रे पगले
ले सिद्धों से ज्ञान…
(१)
आख़िर कब तक रहेगा सोया
झूठ-मुठ के सपनों में खोया
अपने को पहचान
रे पगले
अपनों को पहचान…
(२)
दुनिया है जब रैन बसेरा
ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा
फिर कैसा अभिमान
रे पगले
फिर कैसा अभिमान…
(३)
मौत जिस दिन आएगी
सब कुछ छिन ले जाएगी
हो जा अभी सावधान
रे पगले
हो जा यहीं सावधान…
(४)
अपने-बेगाने सभी यहां
नए-पुराने सभी यहां
एक पल के मेहमान
रे पगले
एक क्षन के मेहमान…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#गीत #writer #bollywood
#बुद्ध #कबीर #buddha #kabir
#lyricist #lyrics #buddhism
#निर्गुण #मृत्यु #दर्शन #nirgun

Loading...