Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Apr 2023 · 1 min read

*अब हाल क्या पूछना घाव तो मर गए है*

अब हाल क्या पूछना घाव तो मर गए है
********************************

अब क्या हाल पूछना घाव तो भर गए हैँ,
तुम को देखने के अरमान भी मर गए हैँ।

ऑंखें भी सूर्ख गुलाबी आँसू भी सूखें हैँ,
सजने -संवरने के चाव मन में हर गए है।

उल्फत की गुफ़्तगू हम को न रास आई,
चेहरे पर आते नहीं हाव भाव झर गए है।

घर से भी बाहर हुए न ही घाट जा पाए,
दर से बेदर हो कर अलविदा कर गए है।

तेरे आने की खबर में बहुत इंतजार हुई,
ठंडी हवाओं के झोंकों में हम ठर गए है।
*******************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैंथल)

Loading...