Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Apr 2023 · 1 min read

- तेरे मेरे दरमियान ऐसा है फासला -

– तेरे मेरे दरमियान ऐसा है फासला –
जैसे धरती से गगन का,
अग्नि से अनल का,
नफरत से मोहब्बत का,
प्यार से इजहार का,
लेखनी से शैली का,
कवि से कविता का,
परंपरा से पाश्चात्य का,
संस्कार से संस्कृति का,
नीव से निर्माण का,
सृजन से विध्वंस का,
तेरे मेरे दरमियान भरत,
गहलोत ऐसा ही है फासला,
✍️✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान

Loading...