Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Apr 2023 · 1 min read

उस पार की आबोहवां में जरासी मोहब्बत भर दे

उस पार की आबोहवां में जरासी मोहब्बत भर दे
जमी को यकीं हो उस आसमाँ में मोहब्बत भर दे

कितनी लंबी है नुकीले तारों की ये उलझी दीवारे
बंझर जमी में खडी है, नम करके मोहब्बत भर दे

वस्ल की बातें चली थी तेरे मेरे मकानों के दरमियाँ
बातें ना कोई कड़वी हो,जुबाँ में भी मोहब्बत भर दे

तेरे ख़ाक के मजनू रहे होंगे तब भी सेहरा में प्यासे
कोई इक लैला के सुराई में दो बूंद मोहब्बत भर दे

बर्बाद कर गयी है ये सियासत अमन की रियासते
दो सरहदों के बीच बचे जज़्बातो में मोहब्बत भर दे

⚪️ ©®’अशांत’ शेखर
04/04/2023

Loading...