Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Apr 2023 · 1 min read

चली गई ‌अब ऋतु बसंती, लगी ग़ीष्म अब तपने

चली गई ‌अब ऋतु बसंती, लगी ग़ीष्म अब तपने
चला गया मधुमास सुहाना,वीते मीठे सपने
गईं बसंती मस्त बहारें, सूनी हुई कछारें
सूख गए सब ताल तलैया, और नदिया की धारें
उग़ हुईं सूरज की किरणें,ताप लगीं बरसाने
पथिक ढूंढने लगे छांव,नैन लगे अलसाने
शीतल पेय आम की चटनी, मांग रहे सब खाने
घर घर पंखे कूलर एसी,लगे हैं सभी चलाने
सीमेंट कांक्रीट से भरी धरा, लगी है ताप बढ़ाने
पेड़ काट मिटा जल जंगल, विकास की गंगा लगे वहाने
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...