Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Apr 2023 · 1 min read

सुहावना समय

सुहावना समय
सूना नदी का किनारा
पास में प्रियतमा का साथ
पानी में तरंगे ले रही अटखेलियां
पैरों को उनका स्पर्श अच्छा लगा
ठंडी-ठंडी सी प्यारी सी
सांसों में वास का साथ
आंखों में आंखों को डालकर
प्रश्न तरह-तरह के पूछती
होठों पर मुस्कान
आंखों में प्यार भर पूछती
कैसा लगता है ऐसा सुहाना समय
जबकि तुम्हारा हमारा साथ है
पत्तों का हिलना, फूलों का मिलना
भौंरों का आंनंदित होना
‘अंजुम’ हमें भी बरबस खींचते हैं
स्वप्न सा जीवन हमार साथ है।

नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
पता-मो: जाब्तागंज, नजीबाबाद, जिला-बिजनौर, यूपी
मोबाइल: 9152859828

Loading...