Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Apr 2023 · 1 min read

मारा जाता सर्वदा, जिसका दुष्ट स्वभाव (कुंडलिया)*

मारा जाता सर्वदा, जिसका दुष्ट स्वभाव (कुंडलिया)*
_________________________
मारा जाता सर्वदा, जिसका दुष्ट स्वभाव
डंक हमेशा मारना, डँसने का नित चाव
डँसने का नित चाव ,सभी को दुख पहुॅंचाता
मिलना ज्यों अभिशाप ,कष्टप्रद जाना जाता
कहते रवि कविराय, मारता है जग सारा
लाठी जूता शस्त्र, सभी ने लेकर मारा
————————————————
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Loading...