Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Apr 2023 · 1 min read

उम्मीद

हो मुताबिक तेरे वो मिलता कहां।
आइना भी हकीकत बताता कहां।।
मेहनत से तुझको मिलेगी फतह।
किस्मत से सब कुछ मिलता कहां।।
चलते चलते उमर ये गुजरती गई।
वक्त एक दरिया है रुकता कहां।।
शबनम से तरबतर सजर हो गए।
बे वजह कोई खुद को भिगाता कहां।।
परवाज़ आसमां की करके देख लो।
हौसलों के बिना कोई उड़ता कहां।।
सजदे में कितने झुके सिर मगर।
दुआ सबकी मुक्कमल वो करता कहां।।
टूटकर आइना जार जार हो गया।
दिल दरका किसी को दिखता कहां।।
उमेश मेहरा
गाडरवारा (एम पी)

Loading...