Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Apr 2023 · 1 min read

हल्ला बोल

पोल-खोल हल्लाबोल
हल्लाबोल हल्लाबोल…
(१)
कोर्ट में इंसाफ़ नहीं
मालूम कर कहां है झोल…
(२)
लोकतंत्र के पिक्चर में
कौन करे विलन का रोल…
(३)
हाकिमों की ताक़त को
तू अपनी हिम्मत से तोल…
(४)
आम जनता का पैसा
हुआ जा रहा कैसे गोल…
(५)
आने वाले कल के लिए
अब इतना तो ख़तरा मोल…
(६)
छेड़ ऐसा आंदोलन
इंद्रासन हो डांवाडोल…
(७)
जाग उठें सोने वाले
हांक लगाकर पीट ढोल…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#कालजई #युवा #क्रांतिकारी #अवामी
#लोक #जनवादी #विपक्ष #दल #कवि
#politics #poetry #lyricist #lyrics
#protest #Labour #farmers #rebel

Loading...